‘सॉरी बॉबू’ खोल देगा सुशांत की मौत से राज का पर्दा,जानिए किस पर लगा षड़यंत्र का आरोप ?

0

Sushant Singh Rajpootसुशांत सिंह राजपूत की मौत किस कारण से हुई इसकी पतासाजी में जुटी सीबीआई दिन रात एक किए हुए हैं। इसी कड़ी में एक बेहद अहम बात सामने आई है । करणी सेना के सदस्य ने दावा किया है कि उन्होंने रिया चक्रवर्ती को सुशांत सिंह राजपूत के शव के साथ देखा और उन्हें कहते पाया सॉरी बाबू। करणी सेना के सदस्य सुरजीत राठौर के मुताबिक जिस वक्त सुशांत के शव का पोस्टमार्टम चल रहा था वो मॉर्चुरी में मौजूद थे। इसी दिन रिया भी मॉर्चुरी में आई और सुशांत के शव को देखने का आग्रह किया । राठौर ने जैसे ही शव के ऊपर से कफन उठाया वैसे ही रिया ने सुशांत के सीने में हाथ रखा और सॉरी बाबू कहकर चली गई। इस पूरे वाक्ये में रिया का अंदाज बिल्कुल कसूरवार लग रहा था। राठौड़ ने साफ शब्दों ने कहा कि उन्होंने मुंबई पुलिस और डीएसपी को इस केस से जुड़े कई बातें बताई हैं लेकिन किसी ने भी कोई ध्यान नहीं दिय़ा।
कौन है असली गुनहगार?
राठौर की मानें तो इस पूरे केस में संदीप सिंह ही मास्टरमाइंड है। उसने ही सुशांत को इस हालत तक पहुंचाया जिसके बारे में उन्होंने कागज में लिखकर मुंबई पुलिस को दिया था । लेकिन पुलिस ने इस दिशा में कोई भी जांच नहीं की। सुरजीत सिंह राठौड़ की माने तो यदि सीबीआई उनसे संपर्क करती है तो वो सारी बातें बताने को तैयार हैं।

Ranjana Pandey