झारखण्ड : केंद्र ने झारखंड के दो सांसदों को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए गोड्डा में लगातार चौथी बार सांसद बने डॉ. निशिकांत दुबे और पहली बार लोहरदगा से सांसद बने सुखदेव भगत को देवघर एम्स के शासी निकाय का सदस्य बनाया है. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की संयुक्त सचिव अंकिता मिश्रा बुंदेला ने इससे संबंधित गजट प्रकाशित कर दिया है.गजट के अनुसार एम्स अधिनियम के तहत एम्स के शासी निकाय के सदस्यों का कार्यकाल पांच वर्ष होगा. शासी निकाय की समिति एम्स के विकास सहित सुविधा पर नियमित बैठक कर अपनी शक्तियों का प्रयोग करेगी.




