सलीमा टेटे को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अर्जुन अवार्ड से नवाजा, सीएम सोरेन ने दी बधाई

0
hemant soren

रांचीः राष्ट्रपति भवन में आयोजित राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 वितरण समारोह में झारखंड की बेटी हॉकी खिलाड़ी और भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अर्जुन अवार्ड से नवाजा। सीएम सोरेन ने सलीमा टेटे को इस उपलब्धि के लिए सीएम सोरेन ने बधाई दी “अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित झारखण्ड की बेटी और प्रतिभावान हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे को बहुत-बहुत बधाई,शुभकामनाएं और जोहार। आप अपने उम्दा खेल और नेतृत्व से हॉकी के क्षेत्र में नित नए आयाम स्थापित करें, यही कामना करता हूँ। आज पुरस्कार पाने वाले अन्य सभी खिलाड़ियों को भी अनेक-अनेक बधाई और जोहार।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here