रांची : वर्ष 2018 में रोसपा टावर में 11 अपराधकर्मीयों द्वारा चावल व्यवसायी नरेन्द्र सिंह की गोली मारकर निर्मम ह*त्या करते हुए तीन लाख रुपये की डकैती की गई थीं.दिनांक 05.10.2018 को जिसके संबंध में लोअर बाजार काण्ड सं० 379/18 धारा- 394/302 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया था. काण्ड में दोषसिद्ध अभियुक्त राशिद अंसारी को कोर्ट द्वारा दोषी पाते हुए आजीवन कारावास एवं 10,000 हजार रूपया का जुर्माने की सजा सुनाई गई थी। जिसके पश्चात् उक्त दोषसिद्ध अभियुक्त गिरफ्तारी के डर से भागे फिर रहे थे।दिनांक 09.01.2025 को दोषसिद्ध फरार अभियुक्त राशिद अंसारी की गिरफ्तारी की गई है।इस काण्ड के अन्य सभी अभियुक्तों को कोर्ट द्वारा दोष सिद्ध करार दिया गया है जो न्यायिक हिरासत में है।इसके आलावा वर्ष 2013 में छोटू गट्टी के भाई के ह*त्या के आरोपी चिंकु देवा उर्फ समद मेराज को भी गिरफ्तार किया गया है.




