राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव: मेले ने बनाया 15 करोड़ की बिक्री का रिकॉर्ड,राज्यपाल ने सखी मंडल की महिलाओं को सम्मानित किया

0
jharkhand governer

झारखण्ड : मंगलवार को राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव 2024-25” के समापन समारोह में राज्यपाल संतोष गैंगवार सम्मिलित हुए। राज्यपाल ने कहा खादी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का प्रतीक है और आज भी यह हमारे कारीगरों को रोजगार देने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाता है।राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव के समापन समारोह में राज्यपाल ने ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों की सराहना की। मेले ने 15 करोड़ की बिक्री का रिकॉर्ड बनाया। सखी मंडल की महिलाओं ने अपने उत्पादों से 5.5 करोड़ का योगदान देकर इस सफलता में अहम भूमिका निभाई।सरस महोत्सव के समापन समारोह में राज्यपाल ने सखी मंडल की महिलाओं को सम्मानित किया। उत्कृष्ट व्यवसाय हेतु रांची की शोभा देवी को प्रथम व जामताड़ा की सुचित्रा मुर्मू को द्वितीय पुरस्कार मिला। अजीविका दीदी कैफे ने फूड श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here