टुंडी के 13 लोगों को तमिलनाडु में बंधक बना कर हुई ₹2.50 लाख की वसूली,अब जयराम महतो ने सीएम सोरेन से लगाई मदद की गुहार

0
Jairam Mahato

झारखण्ड : टुंडी के 13 लोगों को तमिलनाडु में बंधक बनाया,जमकर उनके साथ मारपीट की, मजदूरी के बहाने बुलाया और उनके परिजनों से ₹2.50 लाख वसूले.वापस लौटने वाले ग्रामीणों में कामेश्वर भोक्ता, संजय भोक्ता, निर्जल भोक्ता, सुभाष पुजहर, गिरिजाधर भोक्ता, बिमल पुजहर, सुभाष भोक्ता, पंकज भोक्ता शामिल हैं जबकि बालेश्वर भोक्ता, सकलदेव भोक्ता, टेकलाल भोक्ता, दिनेश भोक्ता एवं जानो भोक्ता के पहुंचने की प्रतीक्षा है.मामले पर टुंडी विधायक जयराम महतो ने सीएम सोरेन से मदद की गुहार लगाई है.जयराम महतो ने एक्स पर सीएम सोरेन को टैग करते हुए लिखा ”माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी इस मामले को गंभीरता पूर्वक संज्ञान में लेकर इन प्रवासी मजदूर भाई की मदद करें”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here