रांची : बैंक में जमा करने गए 13 लाख रुपये लूटा, एक को गोली मार किया घायल

0
firing

रांची: रक्षा राज्यमंत्री और सांसद संजय सेठ के घर के पास सोमवार को पंडरा ओपी के पिस्का क्षेत्र में अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया है। जानकारी के मुताबिक एक आटा कंपनी का कर्मचारी OTC ग्राउंड के पास स्थित आईसीआईसीआई बैंक में 13 लाख रुपये जमा करने गया था, तभी तीन अपराधियों ने उस पर हमला कर दिया। अपराधियों ने कर्मचारी से पैसे छीन लिए। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक सुमीत नामक युवक द्वारा कर्मचारी को बचाने के लिए विरोध करने पर अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। अपराधियों ने 13 लाख रूपये लूट लिए और वहां से भाग निकले.घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here