हजारीबाग : पतरातू प्रखंड के लबगा निवासी हरिचन मुंडा के पुत्र, जो ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहे हैं, उनके परिवार को आज बड़कागाँव पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद ने मुख्यमंत्री राहत कोष से 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। अम्बा प्रसाद ने कहा ”यह सहयोग उनकी चिकित्सा में सहायक हो और वे शीघ्र स्वस्थ हों, यही हमारी प्रार्थना है।”




