झारखंड: आज, दिनांक 28 दिसंबर 2024 को आर्मी ग्राउंड खोजा टोली नामकुम में होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान कार्यक्रम स्थल का जायजा लेते हुए रांची डिसी मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी आवश्यक तैयारी का अवलोकन करते हुए सम्बंधित सभी अधिकारियों को सभी तैयारी ससमय पूरा कराने का निर्देश दिया। कार्यक्रम वाले दिन आवागमन के बेहतर इंतजाम कराने का निर्देश दिया ताकि किसी प्रकार आवागमन कि समस्या ना हो। बता दें कि झारखंड सरकार राज्य की 50 लाख से भी अधिक महिलाओं को 28 दिसंबर को उनके खातों में 2500 रुपये ट्रांसफर करने वाली है। इस कार्यक्रम में लाखों लाभुकों के आने की संभावना है. इसे देखते हुए ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है. 28 दिसंबर की सुबह 09:30 बजे से शाम 04:30 बजे तक रामपुर रिंग रोड़ चौक से तुपुदाना रिंग रोड के बीच मालवाहक वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.सुबह 9:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक एयरपोर्ट रोड से कुटियातू चौक तथा खरसीदाग ओपी से एयरपोर्ट रोड की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा.सुबह 9:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक कुसई चौक-घाघरा रोड-सदाबहार चौक तथा खरसीदाग ओपी तक सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों एवं सवारी बसों का प्रवेश बंद रहेगा.जमशेदपुर से आने वाले सभी छोटे एवं बड़े मालवाहक वाहन रामपुर चौक से दायें मुड़कर नेवरी रिंग होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे.कार्यक्रम स्थल की ओर आने सभी सड़कों पर भारी एवं सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी और चाइबासा की ओर से आने वाले वाहन तुपुदाना रिंग रोड से सीधे खरसीदाग ओपी रिंग रोड प्रवेश द्वार से प्रवेश करेंगे. इन वाहनों की पार्किंग खोजाटोली कार्यक्रम स्थल के बगल में स्थित मैदान में होगा.




