सीएम हेमंत सोरेन: पेसा कानून पर निर्णय से जल्द कराया जाएगा अवगत,जनता की भावना के अनुरूप करेंगे काम

0
CM Hemant Soren

झारखण्ड : मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार पेसा कानून पर जनता की भावना के अनुरूप काम करेगी। उन्होंने कहा कि हमने पहले भी कहा है कि यह सरकार राज्य की जनता की भावना के अनुरूप अपना काम करती है। ऐसे कानून पर पहले से ही कई चर्चाएं हो रही है। पेसा कानून पर भी बहुत जल्द लोगों को अवगत कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम वर्ष 2024 के अंतिम पड़ाव पर हैं और साल 2025 का हम सबको इंतजार है। नया वर्ष 2025 राज्यवासियों के लिए मंगलमय हो, यह हम सभी कामना करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here