रांची : झारखंड की 50 लाख से अधिक महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना के तहत 2500 रुपये मिलने वाला है.मंईंयां सम्मान योजना के ₹2500 रुपये क्रिसमस के तत्काल बाद खाते में जाएंगे। झामुमो ने झारखण्ड की जनता से अनुरोध है कि ”थोड़ा धैर्य रखें, भाजपा के बहकावे में झारखण्ड की जनता तो आने वाली नही है।15-15 लाख कब तक आयेगा?” हालांकि कई महिलाएं ऐसी भी हैं जिनको ये राशि नहीं मिल पाएगी.सामाजिक सुरक्षा विभाग के निर्देश पर मंईयां सम्मान योजना के तहत अयोग्य लाभुकों की स्क्रीनिंग कुछ दिन पहले ही शुरू हो गयी है. ऐसे लाभुक जो गलत तरीके से इसका लाभ ले रहे हैं उन सभी से इन राशियों की वसूली की जाएगी. इससे संबंधित पत्र सभी डीसी को कुछ दिन पहले ही सौंप दिया गया था.वैसे लोग जो पहले से ही किसी सामाजिक सुरक्षा के तहत पेंशन का लाभ ले रहे हैं उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा और जो इस नियम का उलंघन करता हुआ पकड़ा जाएगा उसके खिलाफ कार्रवार्ई की जाएगी.वैसी महिलाएं जो आयकर दाता हो,वैसी महिलाएं जिनके परिवार का कोई सदस्य सरकारी कर्मी हो या इससे रिटायर हो,वैसी महिलाएं जिनके कोई भी परिवार का सदस्य ईपीएफओ धारक हो,वैसी महिलाएं जो झारखंड की नहीं है,वैसे लाभुक जो एक से अधिक जिलों से इस योजना का ले रहे,अगर स्क्रीनिंग के दौरान ऐसे लोगों की पहचान होती है तो उन पर कार्रवाई की जाएगी.




