झारखण्ड: झामुमो महासचिव सह दुमका कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता विजय कुमार सिंह का आज सोमवार की सुबह शहर के न्यू केयर हॉस्पिटल में उनका निधन हो गया. वे कुछ समय से वे बीमार चल रहे थे. कुम्हार पाड़ा स्थित अधिवक्ता के आवास में उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। राज्य के सीएम हेमंत सोरेन ने भी वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन पर शोक जताया है “आदरणीय बाबा के आंदोलन के साथी, वरिष्ठ अधिवक्ता, झामुमो परिवार के स्तंभ और मेरे अभिभावक स्वरूप आदरणीय श्री विजय सिंह जी के निधन की खबर से अत्यंत मर्माहत हूं। सौम्य और सरल स्वाभव के धनी आदरणीय विजय जी ने झामुमो परिवार और दुमका की जनता की सेवा के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया था। उनका चले जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह घड़ी सहन करने की शक्ति दे। इस दुःख की घड़ी में पूरा झामुमो परिवार शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है।”




