नये साल पर हेमंत सरकार का तोहफा,59 हजार पारा शिक्षकों को मानदेय जनवरी से मिलेगा 4 फीसदी ज्यादा

0
Hemant Soren

रांची : झारखंड के 59 हजार पारा शिक्षकों (सहायक अध्यापक) को नये साल पर तोहफा देते हुए उनका मानदेय जनवरी से 4 फीसदी बढ़ा दिया है। बता दें कि स्कूली शिक्षा विभाग ने अगले 3 साल यानी साल 2027 तक के लिए पारा शिक्षकों के लिए बढ़ोत्तरी की राशि निर्धारित कर दी है। जनवरी 2025 से कक्षा छठी से आठवीं तक पढ़ाने वाले टेट पास पारा शिक्षकों को 25,200 रुपये मानदेय मिलेगा। वहीं, कक्षा छठी से आठवीं तक पढ़ाने वाले केवल प्रशिक्षित शिक्षक को 20,384 रुपये मिलेंगे। जबकि छठी और 8वीं कक्षा को पढ़ाने वाले आकलन परीक्षा पास पारा शिक्षकों को 21,788 रुपये मानदेय दिया जाएगा। जबकि कक्षा एक से 5वीं तक पढ़ाने वाले टेट पास पारा शिक्षकों को 23,530 रुपये मिलेंगे।5वीं तक को पढ़ाने वाले केवल प्रशिक्षित पारा शिक्षकों को 18,816 रुपये और आकलन परीक्षा पास पारा शिक्षकों को 20,112 रुपये का मानदेय दिया जाएगा। पारा शिक्षकों के मासिक मानदेय की गणना आकलन परीक्षा के परिणाम की तिथि 29 सितंबर 2023 के आधार पर की गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here