रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बंगाल बॉर्डर पर आलू के वाहन रोकने की खबरों पर संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी को मामला सुलझाने का निदेश दिया है।झारखण्ड की मुख्य सचिव द्वारा मामले में हस्तक्षेप के बाद प.बंगाल के मुख्य सचिव श्री मनोज पंत ने कमिटी बनाकर मामले के जल्द निष्पादन का भरोसा दिया है।बता दें कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने सख्त आदेश जारी करते हुए आलू की सप्लाई को राज्य की सीमाओं तक ही सीमित कर दिया है। पश्चिम बंगाल से बाहर आलू के निर्यात पर रोक लगाने के बाद झारखंड समेत कई राज्यों में आलू महंगे हो गए हैं।




