झारखंड: 1 दिसंबर से रांची सहित पूरे झारखंड में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हुई है. गैस के दामों में बढ़ोतरी होने के कारण अब 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1977 रुपये हो गई है। नवंबर में इसकी कीमत 1961 रुपये थी।वहीं 1 दिसंबर 2024 से 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 16.50 रुपए तक महंगा हो गया है। दिल्ली में अब ये 1818.50 रुपए का मिलेगा। यदि 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की बात की जाए तो फिलहाल रांची में इसकी कीमत 860.50 रुपये है. घरेलू गैस की कीमत में अंतिम बार बदलाव मार्च 2024 में देखने को मिला था जिसमें 100 रुपये की कटौती की गई थी।कांग्रेस ने इस बढ़ोतरी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है “कांग्रेस ने इस पर अपना रिऐक्शन दिया: लो भई..महीना शुरू होते ही ‘महंगाई मैन’ मोदी का चाबुक चल गया.महंगाई मैन ने कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹16.50 महंगा किया.पिछले 5 महीने से करीब 175 रुपए की वसूली की व्यवस्था की है 1 अगस्त: ₹8.50 ,1 सितंबर: ₹39, 1 अक्टूबर: ₹48.50,1 नवंबर: ₹62, 1 दिसंबर: ₹16.50। मोदी का एक ही काम- जनता से वसूली करो, ‘दोस्त’ की झोली भरो।”




