Ranchi: एक वायरल वीडियो में चंपाई सोरेन सीएम हेमंत सोरेन की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। वीडिया में चंपाई सोरेन कहते नजर आ रहे है कि हेमंत सोरेन ने अपने कार्यकाल में बहुत सारे काम किए हैं। जिसके बाद मीडिया में चर्चा है कि भाजपा को बड़ा झटका लगने वाला है। चंपई सोरेन JMM में घर वापसी की तैयारी कर रहे हैं जो कि चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे। हालांकि अफवाहों पर विराम लगाते हुए चंपाई सोरेन ने एक्स पर लिखा सोशल मीडिया पर एक एजेंडे के तहत, एक पुराना वीडियो वायरल करवा कर, मेरे संबंध में कुछ भ्रामक अफवाहें फैलाई जा रही हैं। चुनावों के समय भी ऐसा किया गया था।कृपया ऐसी झूठी अफवाहों से बचें। बता दें कि वायरल हो रहा वीडियो 10 माह पुराना है। यह वीडियो फरवरी 2024 के है। तब चंपई सोरेन झारखण्ड में मुख्यमंत्री थे।




