जयराम महतो: जयराम महतो CM मटेरियल बनके आया है,राज्य की 7℅ जनता हमें सीएम के रूप में देखना चाहती

0
Jairam Mahato

डुमरी विधायक जयराम महतो ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।जयराम महतो से जब मीडिया द्वारा सवाल किया जाता है कि एक आरोप आपपर ये भी लग रहा है कि सुदेश महतो की राजनीति को कहीं न कहीं आपने डैमेज किया है? जिसपर जयराम महतो जवाब देते हैं सुदेश जी विधायक मटेरियल बनके आये थे जयराम महतो CM मटेरियल बनके आया है। भले वो बने या ना बने अलग विषय है। राज्य की 7℅ जनता हमें सीएम के रूप में देखना चाहती है। जो परसेंटेज आज बाबूलाल मरांडी जी का, चंपाई सोरेन जी का, कल्पना सोरेन जी का नहीं है। तो सुदेश महतो विधायक बनके करियर का शुरुआत किए थे जयराम महतो डायरेक्ट राज्य का चेहरा बनके करियर का शुरुआत कर रहा है।

मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए जयराम महतो ने कहा :परिवारवाद और पूंजीवाद से हटकर कोई लड़ने आया है। अपने दम पर दो सालों के संघर्ष से उसने पहचान बनाई है। बाकी आप हमको एक नया नाम बताईए ना सदन में 30 साल का लड़का या लड़की बैठी है अपने नाम के बदौलत बैठी हैं दो तीन लड़कियाँ और दो तीन लड़के अपने बाप के बदौलत बैठे हैं। जयराम महतो झारखंड की हिस्ट्री में पहला लड़का है जो 30 साल में अपने क्षमता की बदौलत सदन में बैठेगा। हमने संघर्ष के दम पर कह रहे हैं। हमने 12 बीमारी को पार किया, गठबंधन को अस्वीकार किया, डिप्टी सीएम के पद, राज्यसभा के पद को अस्वीकार किया है , क्यों ना गुमान करें भाई । हम अपने प्रदर्शन पर गर्व ना करें तो निकम्मे लोग भी हमारी बराबरी करेंगे।

जब जयराम महतो से मीडिया द्वारा पूछा गया कि इतना पैसा कहाँ से आया चुनाव लड़ने, गाड़ियों का तो उन्होंने जवाब दिया आया है चंदा 40 लाख का , किसी ने दुबई से किसी ने सऊदी से, किसी ने महाराष्ट्र से किसी ने तेलंगाना से भेजा है। हमारे हर एक प्रत्याशी को 15-20 लाख का चंदा आया है। क्राउड फंडिंग है हम तो कॉर्पोरेट की फंडिंग से नहीं आए हैं। हम तो tata bissell की दलाली लेकर नहीं आए हैं। हम जनता के पैसे से आए हैं और छाती ठोककर जनता के लिए बात करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here