झारखण्ड: Jharkhand CMO को टैग करते हुए अजीत मुर्मू ने एक्स पर लिखा “राज्य में बालू का टेंडर नहीं होने से राज्य सरकार को प्रतिदिन लाखों रुपयों राजस्व नुकसान हो रही जिसे बिचौलिया और प्रशासन की मिली भगत से बंदरबांट हो रही है। बोकारो खेतको बालूघाट से प्रतिदिन हजार ट्रैक्टर बालू की ढुलाई होती रही है।” इस शिकायत पर झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने प्रतिक्रिया देते हुए राज्य के सभी डीसी को निर्देश जारी किया “Bokaro Dc तत्काल इस पर रोक लगायें। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करें।साथ ही अन्य सभी जिलों के उपायुक्त भी संज्ञान लें और ऐसी किसी भी हरकत पर पूर्ण विराम लगायें।”




