रांची: रिम्स में इलाजरत भगवान बिरसा मुंडा के परपोते श्री मंगल मुंडा के निधन पर सीएम सोरेन ने शोक व्यक्त किया। सीएम ने ने मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रिम्स, रांची परिसर में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशज दिवंगत मंगल मुंडा के पार्थिव शरीर पर पुष्प-चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।




