रांची के नए डीसी बने भजंत्री

0
Manjunath Bhajantri

रांची : मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखण्ड राज्य आजीविका संवर्धन सोसायटी (JSLPS), राँची के पद पर पदस्थापित श्री मंजूनाथ भजन्त्री को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक राँची जिला का जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त नियुक्त किया गया है। श्री भजन्त्री अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ बंदोबस्त पदाधिकारी, राँची के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। वहीं उपायुक्त, राँची के पद पर पदस्थापित श्री वरूण रंजन को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक प्रबंध निदेशक, झारखण्ड औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम, राँची (JIIDCO) के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है। श्री रंजन अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ खान आयुक्त, झारखण्ड, राँची के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here