गिरिडीह: गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के बाभनटोली और बरवाडीह के पास स्थानीय ग्रामीणों ने प्रतिबंधित मांस लोडेड ई रिक्शा (टोटो) और उसके ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में गिरिडीह नगर थाना पुलिस ने प्रतिबंधित मांस से लोड टोटो और उसके ड्राइवर को दबोच कर नगर थाना ले गई।गौरतलब है कि टोटो में करीब 3 किलो प्रतिबंधित मांस लोड था. टोटो की दोनों सीटों में छिपाकर मांस बरवाडीह ले जाया जा रहा था.बताया जा रहा है कि टोटो ने एक बच्चे को टक्कर मार दी थी इसके बाद स्थानीय लोगों ने टोटो को घेर लिया. वहां मौजूद लोगों टोटो से कुछ बदूबू आई तो लोगों को शक हुआ. इसके बाद जब लोगों ने टोटो की जांच की तो सीट के नीचे मांस दबा देखा.घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस और मुफस्सिल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले को शांत करवाया.




