झारखण्ड : आज सीएम हेमंत सोरेन ने एक्स पर भाजपा को एक बार फिर घेरा “ये है वह बस स्टॉप – वह चौक जिसका नाम हमारे भगवान बिरसा मुंडा पर रखा गया है। यह अपमान नहीं है तो और क्या है ?क्या राजधानी दिल्ली में हम आदिवासियों के आराध्य के सम्मान के लिए, उनके प्रतिष्ठा एवं हमारी आस्था के अनुरूप क्या कोई और उपयुक्त स्थान नहीं था ? क्या सेंट्रल विस्टा का नाम हमारे भगवान पर नहीं रखा जा सकता था ? यह झारखंडियों समेत देश के सभी आदिवासियों/मूलवासियों का अपमान है। हम केंद्र सरकार से माँग करते हैं की इस कदम को तुरंत वापस ले – और हमारे भगवान हमारे नायक को उनके प्रतिष्ठा, हमारे आस्था के अनुकूल स्थान दें।”झामुमो ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी “भाजपाइयों के नज़रों में हम झारखंडियों के भगवान बिरसा मुंडा जी की सम्मान देखिए इन भाजपाइयों को वोट हम झारखंडियों के चाहिए – पर इनके नज़रों में हम कीड़े मकोड़े हैं।”




