अमित शाह: सोनिया जी ने 20 बार राहुल नाम का प्लेन लांच किया,ये प्लेन, 20 बार क्रैश हो चुका हैं और 21वीं बार भी देवघर एयरपोर्ट पर ये प्लेन क्रैश होने वाला है

0
Amit Shah

झारखंड : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को झारखंड के गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा,सोनिया जी को अपने बेटे को लांच करने का बड़ा शौक है। सोनिया जी ने 20 बार राहुल नाम का प्लेन लांच किया, लेकिन लैंड ही नहीं होता है।ये प्लेन, 20 बार क्रैश हो चुका हैं और 21वीं बार भी देवघर एयरपोर्ट पर ये प्लेन क्रैश होने वाला है।झारखंड में पहले चरण का मतदान समाप्त हो चुका है और पहले चरण में जेएमएम का सूपड़ा साफ हो गया है।पहले चरण में ही ये तय हो गया है कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।अमित शाह ने कहा हाल ही में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ​खड़गे जी ने कांग्रेस को सलाह दी कि ‘वादे उतने ही करो जो पूरे हो सकें’। कनार्टक, हिमाचल और तेलंगाना में कांग्रेस द्वारा किए गए वादे पूरे नहीं हुए।तो वहीं पीएम narendra modi जो कहते हैं, वो करते हैं, क्योंकि ‘मोदी की गारंटी’ पत्थर की लकीर होती है।JMM सरकार का ध्यान सिर्फ घुसपैठियों को राज्य में घुसाने पर है। ये घुसपैठिए, झारखंड में आते हैं और हमारी बच्चियों से दूसरी, तीसरी, चौथी शादी करते हैं और उनकी जमीन हड़प लेते हैं।झारखंड वालों, यहां कमल की सरकार बना दो, हम आपसे वादा करते हैं, यहां परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा।JMM सरकार के साथ झारखंड में घुसपैठियों का भी समय समाप्त होगा। एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुन प्रदेश से बाहर भेजने का काम भाजपा करेगी।हम ऐसा कानून लेकर आयेंगे, जिसमें आदिवासी बच्ची के साथ शादी करने से भेंट के माध्यम से आदिवासियों की जमीन आप (घुसपैठिए) हड़प नहीं सकते और जिन्होंने हड़पा है, वो वापस भी करायेंगे।झारखंड के गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “जेएमएम सरकार ने केंद्र सरकार की योजनाओं में भ्रष्टाचार किया है। मैं आज यहां से वादा करता हूं, आप 20 तारीख को कमल के निशान का बटन दबाइए, हम झारखंड में ऐसे कारखाने लगाएंगे, जिससे यहां का युवा दूसरे राज्य में मजदूरी के लिए नहीं जाएगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here