रांची : झारखंड के 43 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। इसे लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन ने आज अपनी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन के साथ अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया।सीएम ने कहा लोकतंत्र के महापर्व में आज कल्पना के साथ रांची स्थित बूथ केंद्र जाकर मजबूत झारखण्ड के लिए वोट डाला।सभी मतदाताओं से अपील है कि भारी से भारी संख्या में अपने बूथ केंद्र पहुंच कर वोट अवश्य डालें।जय झारखण्ड!”चुनाव के बीच आज एक्स पर सीएम सोरेन ने भाजपा पर निशाना साधा”दीवार पर पेंट कर और फर्जी खबरें फैलाकर कुछ नहीं होता साहब, लोगों के दिलों पर अमिट छाप होना जरूरी है।झारखण्ड के करोड़ों लोगों का आशीर्वाद झामुमो और INDIA गठबंधन के साथ है। लोगों को हक़-अधिकार दिलाने से मुझे कोई नहीं रोक सकता है।झारखण्ड का निशान, तीर-धनुष है तैयार। करके रहेगा भाजपा के साजिशों का अंत।जीतेगा झारखण्ड!”




