रांची : भाजपा ठाकुरगांव मंडल के पूर्व महामंत्री सह किसान उत्पादक समिति के निदेशक व ठाकुरगांव लैम्पस के पूर्व निदेशक चापाटोली निवासी जयकुमार कुशवाहा का निधन सोमवार को 40 की उम्र में हृदयगति रुकने से भाजपा कार्यालय के परिसर ठाकुरगांव में हो गया। आज उनका अंतिम संस्कार किया गया.इससे पहले सांसद संजय सेठ आज उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा जयकुमार कुशवाहा जी का आकस्मिक निधन हम सबके लिए पीड़ादायक है।ईश्वर से पुण्यात्मा के लिए मोक्ष की कामना करता हूं।




