रांची : सीएम हेमंत सोरेन और उनकी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन ने आज छठ घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया.सीएम सोरेन ने कहा ”कल्पना गिरिडीह से चुनावी कार्यक्रमों में भाग ले रही है और मैं रांची से। यही कारण रहा आज जब छठ घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने गया तो कल्पना साथ नहीं थी। छठी मइयां और भगवान भास्कर सभी छठव्रती माताओं-बहनों और उनके परिवारजनों के तप को सफल करें, यही कामना करता हूं।जय छठी मइयां!” विधायक कल्पना सोरेन ने कहा”आज गांडेय विधानसभा में छठ घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने का सौभाग्य मिला।छठी मइयां और भगवान भास्कर, सभी छठव्रती माताओं-बहनों और उनके परिवारजनों के कठिन तप को सफल बनाकर सभी की मनोकामना पूर्ण करें।जय छठी मइयां!”




