रांची में राजनाथ सिंह: ये तीनों (JMM,RJD और कांग्रेस) दिवाली के दगे हुए पटाखे हैं, फुस पटाखे

0
Rajnath Singh

झारखण्ड : आज झारखण्ड दौरे पर पहुचे भाजपा के स्टार प्रचारक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोहरदगा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “झारखंड के तीन स्पीड ब्रेकर हैं… झारखंड के विकास के तीन ठोकर हैं- झारखंड मुक्ति मोर्चा, RJD और कांग्रेस। मैं दावे के साथ कहता हूं कि अगर आप इन तीनों की छुट्टी कर दें तो झारखंड राज्य के विकास को कोई नहीं रोक सकता।” इसके अलावा रांची में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “हेमंत सोरेन के एक प्रस्तावक थे, मंडल मुर्मू, उन्होंने प्रस्ताव किया था कि चुनाव लड़ेंगे लेकिन उन्होंने हवा का रुख देखते हुए फैसला किया कि वे भाजपा का समर्थन करेंगे। मंडल मुर्मू ने यह समझ लिया कि अब JMM नैया डूब रही है और कोई डूती नैया पर नहीं बैठना चाहेगा… यहां पर JMM, राजद और कांग्रेस की मिलीजुली सरकार है… लेकिन मैं इनके बारे में कहना चाहता हूं कि ये तीनों दिवाली के दगे हुए पटाखे हैं। हम जिसे कहते हैं फुस पटाखे…”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here