झारखंड में सीएम योगी : पत्थरबाजों को ताकत का एहसास कराइए…झाड़ू लगाकर रास्ता साफ करते नजर आएंगे

0
cm yogi

झारखंड: विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट माँगने झारखण्ड पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया.हजारीबाग में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “मैं तो अयोध्या, प्रभु राम की पावन धरा से आपके बीच में आया हूं। जो लोग कहते थे कि अयोध्या में राम मंदिर नहीं बन पाएगा आज वे देख रहे हैं… यही राजद, JMM और कांग्रेस के लोग थे जो राम मंदिर के निर्माण के मार्ग में बाधक थे और जैसे ही देश की जनता ने निर्णय देते हुए दुनिया के सबसे लोकप्रिय राजनेता पीएम मोदी को देश की कमान सौंपी… मात्र 2 वर्षों में 100 वर्षों की समस्या का समाधान हो गया है… ये पत्थरबाज पहले भी थे और 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में भी थे। उनके आका उत्तर प्रदेश को लूटते थे… उसके बदले उन पत्थरबाजों को पाल-पोसकर पर्व और त्यौहारों में विघ्न डाले जाते थे। आज जितने माफिया-गुंडे उत्तर प्रदेश के थे वे या तो उत्तर प्रदेश छोड़ चुके हैं या फिर जहन्नुम की यात्रा पर जा चुके हैं।” उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “पत्थरबाजों को ताकत का एहसास कराइए ,फिर ये पत्थरबाज आपके लिए सड़क पर झाड़ू लगाकर रास्ता साफ करते नजर आएंगे। यह बजरंगी पताका हर घर में फहराई हुई दिखाई देगी। उस ताकत का एहसास कराने के लिए ही चुनाव आपके पास है। जातियों में बंटिए मत…।”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमशेदपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “…लोगों ने मुझे बताया कि जब से झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा और INDI गठबंधन की सरकार आई है, तब से यहां घुसपैठ शुरू हो गई है और जनसांख्यिकी बदलने लगी है, यहां तक कि दुर्गा पूजा या रामनवमी के जुलूसों के दौरान भी पथराव होता है…मैंने लोगों से कहा कि चाहे वो पत्थरबाज हों या उपद्रवी, उनके लिए एक ही समाधान है, वह है भाजपा को लाना…”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमशेदपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “…लोगों ने मुझे बताया कि जब से झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा और INDI गठबंधन की सरकार आई है, तब से यहां घुसपैठ शुरू हो गई है और जनसांख्यिकी बदलने लगी है, यहां तक कि दुर्गा पूजा या रामनवमी के जुलूसों के दौरान भी पथराव होता है…मैंने लोगों से कहा कि चाहे वो पत्थरबाज हों या उपद्रवी, उनके लिए एक ही समाधान है, वह है भाजपा को लाना…”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here