झारखण्ड : देवघर के एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को लेकर भारतीय जनता पार्टी से लगातार चुनाव कार्य को प्रभावित किए जाने की शिकायत और देवघर के एसपी को तुरंत पद से हटाए जाने की मांग के बाद चुनाव आयोग ने उनके बदले अब देवघर एसपी की जिम्मेदारी आईपीएस अंबर लकड़ा को दी गई है, जो पहले भी संथाल में जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।लकड़ा गोड्डा और दुमका जैसे जिलों के एसपी रह चुके हैं. मंगलवार से लकड़ा योगदान चुनाव के मद्देनजर कार्यभार संभालेंगे.




