रांची : आगामी छठ महापर्व को देखते हुए रांची नगर निगम द्वारा विशेष सफ़ाई अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही सभी छठ घाटों पर निगम स्तर से विशेष तैयारियां भी की जा रही है। इस संदर्भ में आज दिनांक 03.11.2024 को उप प्रशासक श्री गौतम प्रसाद साहू तथा सहायक प्रशासक श्री चंद्रदीप कुमार के द्वारा निगम क्षेत्रांतर्गत शालीमार तालाब, धुर्वा डैम, जगन्नाथपुर तालाब, स्वर्णरेखा नदी इत्यादि छठ घाटों का निरीक्षण किया गया तथा सफ़ाई कार्यों में गति लाने का निर्देश दिया गया। मौके पर जोनल सुपरवाइजर वॉर्ड सुपरवाइजर एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।आज अपर प्रशासक श्री फिलवियुस बारला के द्वारा निगम के पदाधिकारियों के साथ चडरी तालाब, जेल तालाब, बटन तालाब, अरगोड़ा तालाब व अन्य तालाबों का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में उन्होंने छठ महापर्व से पूर्व घाटों में फैले विसर्जित सामग्रियों को हटाते हुए जलाशयों को साफ करने हेतु निर्देश दिया। साथ ही संपर्क पथों तथा छठ घाटों के तट पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने का निर्देश दिया।मौके पर सहायक प्रशासक श्री गोपेश कुंभकर, जोनल सुपरवाइजर, वॉर्ड सुपरवाइजर एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।




