झारखण्ड : आज गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने खूँटी स्थित स्किल डेवलपमेंट सेंटर में लोगों से मुलाकात किया। उन्होंने कहा यहाँ के युवाओं और स्थानीय लोगों के लिए एक बेहतरीन स्किल डेवलपमेंट सेंटर की आवश्यकता स्पष्ट दिख रही है। मुझे बताया गया कि कई बार भाजपा के विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे भाजपा सांसद से इस मांग को लेकर निवेदन किया गया, परंतु इस गंभीर आवश्यकता को अनसुना कर दिया गया।आज मैं आप सभी को विश्वास दिलाती हूँ कि हमारी सरकार बनते ही, 2025 के अंत से पहले खूँटी में एक अत्याधुनिक स्किल डेवलपमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा। खूँटी का सर्वांगीण विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता है, और इसे साकार करने का हमारी सरकार हर संभव प्रयास करेगी।कल्पना सोरेन ने कहा खूँटी विधानसभा की हमारी बहनों का आर्थिक और सामाजिक विकास आज भी उस गति से नहीं बढ़ रहा, जितना बढ़ना चाहिए था। दशकों से भाजपा ने खूँटी को सिर्फ कागज़ों पर विकसित किया है। विकास और सामाजिक उत्थान के दावे केवल पन्नों तक सीमित हैं, और महिला सशक्तिकरण के नाम पर यहाँ धरातल पर कुछ नहीं हुआ।इसके लिए सीधे तौर पर भाजपा के स्थानीय विधायक और पूर्व के सांसद जिम्मेदार हैं, जिनकी नीतियों ने खूँटी को पीछे धकेलने का काम किया है। खूँटी दौरे के दौरान उनकी मुलाकात एक प्यारी सी बच्ची से हुई,जिसके बारे में कल्पना सोरेन कहती हैं जिसने बड़े सपने संजो रखे हैं। उसने मुस्कुराते हुए कहा कि वह बड़ी होकर डॉक्टर बनना चाहती है, ताकि खूँटी के लोगों का इलाज यहीं कर सके।जब मैंने पूछा, तो उसने मासूमियत से बताया, यहाँ कुछ भी हो जाए, हमें राँची जाना पड़ता है। उसकी ये बात दिल को छू गई। मैंने उसे वादा किया कि हेमन्त जी के अगले कार्यकाल में खूँटी में एक बड़ा हॉस्पिटल जरूर बनेगा, ताकि खूँटी के किसी भी व्यक्ति को इलाज के अभाव में राँची या अन्य दूसरे शहर ना जाना पड़े। इसके अलावा उन्होंने खूंटी स्थित पावन अमरेश्वर धाम जाकर शिवलिंग बाबा आमरेश्वर के चरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। भगवान से खूंटी और समूचे राज्य की समृद्धि और बेहतरी की प्रार्थना की।उन्होंने कहा महागठबंधन सरकार के अगले कार्यकाल में इस पवित्र धाम का समुचित विकास किया जाएगा, ताकि अमरेश्वर धाम की अद्भुत महिमा देशभर में गूँजे और इसे राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिले।




