गढ़वा: हेडमास्टर की ओर से मांगी गयी 5000 रुपये घूस, पलामू ACB ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

0
Principal Anil Vishwakarma

गढ़वा:जिला अंतर्गत नगर उंटारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल विश्वकर्मा को 5000 रिश्वत लेते पलामू एसीबी की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। राजकीय मध्य विद्यालय नगरउंटारी के प्रधानाध्यापक अनिल विश्वकर्मा ने सितम्बर महिने की मिड डे मिल की राशि की निकासी के लिए सप्लायर से 5 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी. मध्याह्न भोजन राशि निकासी का नियम है कि प्रत्येक महीने की 31 तारीख या 01 तारीख तक निकासी कर लेनी है। 15 दिन से ज्यदा हो जाने के बाद भी निकासी नहीं हुई है। इस राशि की निकासी के लिए प्रधानाध्यापक द्वारा 5 हजार रुपये घूस का दबाव बना रहा था.जिसकी शिकायत मिलने के बाद पलामू एसीबी की टीम ने प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर पलामू स्थित अपने कार्यालय ले गई.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here