झारखंड विधानसभा चुनाव: झामुमो के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे केजरीवाल

0
hemant soren

झारखण्ड : आप पार्टी महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव में हिस्सा नहीं ले रही है लेकिन इंडिया गठबंधन के लिए प्रचार करने वाली है। अरविंद केजरीवाल विशेष रूप से उद्धव ठाकरे की शिवसेना-यूबीटी और शरद पवार की एनसीपी के लिए प्रचार करने वाले हैं । सूत्रों का कहना है कि अरविंद केजरीवाल झारखंड विधानसभा चुनाव में भी सहयोगी पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। केजरीवाल झारखंड में झामुमो के उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर सकते हैं।बता दें कि हेमंत सोरेन से केजरीवाल के नजदीकी संबंध रहे हैं.लोकसभा चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के साथ जमशेदपुर में संयुक्त रैली में भी हिस्सा लिए थे. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here