गढ़वा: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव हेतु गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र से पर्यटन मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर झामुमो के टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए 21 अक्टूबर को नामांकन करेंगे। नामांकन कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के गढ़वा, रंका, मेराल, चिनियां, रमकंडा व डंडा सभी प्रखंडों के प्रत्येक गांव से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व क्षेत्र की जनता शामिल होंगे। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन भी उपस्थित रहेंगे।




