झारखंड: जयराम महतो की पार्टी JLKM ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की है। इसमें 14 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है। पार्टी ने हजारीबाग सीट में उदय मेहता और मांडर सीट (रांची) में गुना भगत को उम्मीदवार के रूप में उतारा है।इससे पहले 3 अक्टूबर को पार्टी ने 5 उम्मीदवारों की घोषणा की थी. इसमें उन्होंने जमुआ विधानसभा से रोहित दास, राजमहल से मोती लाल सरकार, तमाड़ से दमयंती मुण्डा, सरायकेला से प्रेम मार्डी, छतरपुर से प्रीति राज के मैदान में उतारा है।






