झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान CM हेमंत सोरेन और PM मोदी को मिलेगी विशेष सुरक्षा, गृह मंत्रालय ने मुख्य सचिव और DGP को भेजी रिपोर्ट

0
hemant soren

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव महाराष्ट्र के साथ हो सकता है. जिसकी घोषणा 10 अक्टूबर तक होने की संभावना है.केंद्रीय गृह मंत्रालय ने झारखंड विधानसभा के दौरान सीएम हेमंत सोरेन और पीएम मोदी सहित पक्ष-विपक्ष के कुल 10 लोगों को विशेष सुरक्षा देने का फैसला लिया है.इसके अलावा राज्य के सभी जिला एसपी को विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा सुदृढ़ करने को लेकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया गया है।केंद्रीय गृह मंत्रालय ने झारखंड के मुख्य सचिव और डीजीपी को एक रिपोर्ट भेज कर बताया है कि चुनाव के दौरान महत्वपूर्ण नेताओं का भ्रमण, पब्लिक मीटिंग, रोड शो, रैली सहित अन्य कार्यक्रमों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये जायें.बता दें कि झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को चुनाव संबंधी तैयारी को लेकर हर हाल में 15 अक्टूबर तक रिपोर्ट पूरा कर भेजने का निर्देश दिया है. चुनाव के तारीखों की घोषणा अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में होने की सम्भावना है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here