कल्पना सोरेन : एक अकेले हेमन्त जी से भाजपा के लोग इतना घबरा गए हैं कि पूरे देश से अपने नेताओं, मुख्यमंत्रियों को झारखण्ड में उतार दिया

0
Kalpana Soren

पलामू: आज विधायक कल्पना सोरेन मंईयां सम्मान यात्रा के तीसरे दिन पलामू मे आयोजित जन सभा मे उपस्थित हुईं। कल्पना सोरेन ने कहा “आज एक अकेले हेमन्त जी से भाजपा के लोग इतना घबरा गए हैं कि पूरे देश से अपने नेताओं, मुख्यमंत्रियों को झारखण्ड में उतार दिया है। और वह भी तब जब अभी चुनाव भी शुरू नहीं हुए हैं। इनका यह खेल चलने वाला नहीं है। हमारी झारखण्ड की जनता देगी भाजपा के हर षड्यंत्र का जवाब।”कल्पना सोरेन ने कहा ”अब जन्म होने के बाद हमारी बेटियों को लक्ष्मी के रूप में पूजा जाएगा क्यूंकि आपके बेटे और भैया हेमन्त जी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार ने बेटियों को सशक्त करने का काम किया है। बेटी के जन्म से लेकर पेंशन तक विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का काम किया है।हम मंईयां सम्मान योजना से लाखों बहनों को अधिकार दे रहे हैं, भाजपा के लोग पीछे के दरवाजे से PIL कर योजना को बंद करने की साजिश रच रहे हैं। हम भाजपा की साजिश कभी सफल नहीं होने देंगे। भाजपा में हिम्मत है तो रोक के दिखाए हमारी माताओं-बहनों की योजना को। आज जब हम गर्व से कहते हैं कि हम झारखण्डी हैं तो इसका श्रेय आदरणीय बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी और असंख्य आंदोलनकारियों के संघर्ष को जाता है।हमें ध्यान रखना है कि कौन हमारे साथ और कौन दूसरे राज्य से आकर यहां मंडरा रहे हैं और झूठ फैलाने का काम कर रहे हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here