रामगढ़: 13 सितंबर से दिषहरी नर्सिंग होम में भर्ती सांकी गांव निवासी फुलेश्वर बेदिया के बेटे अन्नू बेदिया की मौ*त रविवार की सुबह में हो गई। बता दें कि 12 सितंबर को उत्पाद सिपाही की दौड़ में बेहोश होने के बाद सदर अस्पताल में अन्नू बेदिया को भर्ती कराया गया था। जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद बेदिया को प्रेम ज्योति हॉस्पिटल बरहेट ले गए।




