पत्रकार रवि के पार्थिव शरीर को वापस झारखंड लाने हेतु सीएम ने किया निर्देश जारी

0
hemant soren

झारखण्ड : लंग कैंसर की बीमारी से लंबे समय से जूझ रहे बीबीसी के सहयोगी पत्रकार रवि प्रकाश का शुक्रवार को मुंबई में निधन हो गया.अब कई लोग उनका पार्थिव शरीर रांची लाने की सीएम से मांग कर रहे हैं.आनंद दत्ता नामक एक शख्स ने एक्स पर सीएम से पत्रकार रवि प्रकाश के पार्थिव शरीर को मुंबई से रांची लाने हेतु गुहार लगाई”हमारे रवि सर रवि प्रकाश नहीं रहे। सीएम हेमंत सोरेन सर अंतिम समय तक आपने उनका साथ दिया। अब अंतिम यात्रा की तैयारी में आपसे मदद की अपेक्षा है। उन्हें मुंबई से रांची तक हवाई मार्ग से लाने में मदद करें।”
जिसके बाद संवेदनशील सीएम हेमंत सोरेन ने पत्रकार रवि के पार्थिव शरीर को वापस झारखंड लाने हेतु निर्देश जारी किया है। सीएम एक्स पर लिखते हैं “रवि जी अपने हिम्मत के लिए हम सबके आदर्श हैं। हम पूरे सम्मान के साथ अपने वीर साथी के पार्थिव शरीर को वापस झारखंड लाएंगे और इसके लिए मैंने उचित दिशा निर्देश दे दिए हैं।”इससे पहले सीएम ने पत्रकार रवि की तस्वीर शेयर करते हुए एक्स पर लिखा था”जिंदादिल इंसान हमेशा अमर रहते हैं।आप बहुत याद आएंगे रवि भाई….”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here