तालाब में नहाते समय डूबने से एक 14 साल के बच्चे की मौ*त,सड़क जाम से डोरंडा आने-जाने वाले लोगों को परेशानी

0
A 14-year-old boy died

रांची के कडरू में गुरुवार को एक तालाब में नहाते समय डूबने से एक 14 साल के बच्चे की मौ*त हो गयी है। बता दें कि जब डेढ़ घण्टे तक तालाब में तलाश के बाद स्थानीय लोगों को बच्चा नहीं मिला तो उन्होंने सड़क जाम कर NDRF की टीम माँग करने लगे।जिस कारण उन्हें समझाने पुलिस को भी आना पड़ा । बाद में जब कुछ देर के बाद स्थानीय लोगों द्वारा बच्चा बरामद हुआ तो अस्पताल ले जाने पर डॉ. ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। NDRF के नहीं आने पर आक्रोशित लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।सड़क जाम ने अरगोड़ा चौक से डोरंडा आने-जाने वाले लोगों को , स्कूली बसों को भी परेशानी में डाल दिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here