पलामू :हुसैनाबाद क्षेत्र अंतर्गत सोन नदी के डीला पर फंसे कुल 10 लोगों गीता देवी पति स्व सुरेंद्र चौधरी मालती देवी पति सुरेश पाल (कबरा निवासी), सीमा देवी पति बलराम चौधरी, पूनम देवी पति बीरेंद्र चौधरी, गुलाबी देवी पति विश्वनाथ चौधरी, विनोद चौधरी, कबूतरी देवी पति जितन चौधरी , विश्वनाथ चौधरी, दो बच्चों में राजू कुमार पिता स्व सुरेंद्र चौधरी सात वर्ष,शिवानी कुमारी 5 वर्ष पिता स्व० सुरेंद्र चौधरी सभी साक़ीन देवरीकला थाना हुसैनाबाद (देवरी ओपी) को देवरी ओपी पुलिस एवम स्थानीय नाविकों के सहयोग से सुरक्षित रेस्क्यू कर निकाल लिया गया है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मामले में राज्य सरकार को अविलंब संज्ञान लेकर किसान भाईयों को सकुशल नदी से बाहर निकालने का प्रबंध करने की मांग की है। उन्होंने लिखा “विगत 2 दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश के कारण सोन नदी का जलस्तर बढ़ने से पलामू के हुसैनाबाद में नदी के टीले पर कुछ किसानों के फंसने की सूचना प्राप्त हुई है।राज्य सरकार अविलंब संज्ञान लेकर किसान भाईयों को सकुशल नदी से बाहर निकालने का प्रबंध करें।”




