डॉ मनीषा पांडेय के घर से लगभग 25 लाख के गहनों की चोरी के बाद बन्ना गुप्ता ने की मुलाकात

0
banna gupta

जमशेदपुर के कदमा भाटिया बस्ती मंदिर पथ निवासी डॉ मनीषा पांडेय के घर की अलमारी से लगभग 25 लाख रुपए के गहनों की चोरी हो गई। जिसके बाद शुक्रवार महिला ने मामले की जानकारी संबंधित थाने को दी। डॉ मनीषा ने चोरी का शक अपनी नौकरानी पर जताया है। डॉ मनीषा पांडेय के घर में चोरी के घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सोमवार को उनके निवास पर जाकर घटना के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी हासिल की, जमशेदपुर पुलिस को मामले में कार्यवाई कर अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया.चोरी की घटना की त्वरित जांच और चोरों को गिरफ्तार करने का निर्देश एसएसपी को दिया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here