पलामू पुलिस ने जेजेएमपी के 3 नक्सलियों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

0
Palamu police

दिनाँक 25/08/24 को पुलिस अधीक्षक पलामू को सूचना मिली थी जे0जे0एम0पी0 उग्रवादी संगठन से जुड़े सदस्य हथियार से लैस होकर ब्लू रंग के अपाची से ठेकेदारो से लेवी वसूलने तथा धमकी देने के उद्देश्य से तुंबगड़ा की ओर जाने वाली है। इस सूचना त्वरित कार्रवाई करते हुए सतबरवा थाना अंतर्गत चेतमा गाँव के मुख्य सड़क पर चेकिंग लगाया गया। इसी दौरान एक अपाची कंपनी का मोटरसाइकिल पर बैठे लोग पुलिस बल को देखकर अपना मोटरसाईकिल को पीछे मोड़ दिया । पहले से मुस्तैद पुलिस द्वारा पीछा करके उक्त मोटरसाईकिल के साथ तीन जे0जे0एम0पी0 उग्रवादी हथियार के साथ को पकड़ा गया । इस संदर्भ मे सतबरवा थाना कांड सं0-100/24 दिनाँक 25/08/24 धारा 308 बी0एन0एस एक्ट, 17 सी0एल0ए0 एक्ट एवं 25(1-B)(a)/26/35 Arms Act दर्ज किया गया। इनके यहाँ से एक राइफल,एक देशी कट्टा,6 जिंदा गोली,तीन मोबाईल,एक अपाची मोटरसाइकिल बारामद की गयी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here