रांची:आज मुख्यमंत्री Hemant Soren से Jharkhand Police के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता और अपर पुलिस महानिदेशक सुमन गुप्ता ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को राज्य स्तरीय महिला पुलिस सम्मेलन-2024 में शामिल होने को लेकर निमंत्रण पत्र सौंपा। दिनांक 23 एवं 24 अगस्त को दो दिवसीय राज्य स्तरीय महिला पुलिसकर्मी/पदाधिकारी सम्मेलन महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक के नेतृत्व में आयोजित होने वाली है जिसका उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा महिलाओं के द्वारा और उनके सशक्तिकरण को सुनिश्चित करना है। इस दिशा में महिला थाना की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, और इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य भी महिला थाना की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाना है।




