पाकुड:अगले 10 दिनों में सभी बहनों के खातों में पहुंच जाएगी मइयां सम्मान राशि की पहली किश्त

0
Hemant Soren

रांची : पाकुड में मइयां सम्मान योजना शुभारंभ समारोह में 150 करोड़, 80 लाख रुपये की 215 योजनाओ का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया.मुख्यमंत्री ने पाकुड़ से “झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY)” का शुभारंभ किया। हजारों महिलाओं को योजना के तहत सम्मान राशि मिली। अगले 10 दिनों में सभी बहनों के खातों में सम्मान राशि की पहली किश्त (अगस्त माह की) पहुँच जाएगी। सितंबर माह से हर महीने की 15 तारीख़ को सम्मान राशि बिना किसी व्यवधान के सब बहनों के खाते में पहुँच जाया करेगी। मुख्यमंत्री Hemant Soren ने राजाभीठा, बोआरीजोर, गोड्डा में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास एवं लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया। गोड्डा में ₹187 करोड़ की 151 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास हुआ।आज सीएम हेमंत सोरेन ने कहा झारखंड के हेमंत सोरेन ने कहा कि चुनाव कब होगा इसकी घंटी हमारे विरोधी बीजेपी के पास है।चुनाव आयोग अब संवैधानिक संस्थान नहीं है वो अब बीजेपी की संस्था हो गई है। ये लोग गुजरात महाराष्ट्र असम से लोगों को लाकर यहाँ के लोगों में जहर बोने का काम करते हैं और एक दूसरे से लड़वाने का काम करता है। समाज तो छोड़ो ये घर भी तोड़ने का काम करता है, पार्टी तोड़ने का काम करता है , आए दिन कभी इस विधायक को ख़रीद ले कभी उस विधायक को खरीद ले और पैसा ऐसा चीज है कि नेता लोग को इधर उधर घसीटने में देरी नहीं लगता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here