रांची: गुमला का फरार PLFI नक्सली अर्जुन सिंह उर्फ नेपाल सिंह को नगड़ी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार नक्सली अर्जुन सिंह पर गुमला जिला में 9 कांड दर्ज है। रांची जिला में कोई मामला दर्ज न होने के कारण गुमला पुलिस को सूचित कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। रांची पुलिस के द्वारा जानकारी देने के बाद गुमला पुलिस नक्सली अर्जुन सिंह को गुमला ले गई है।




