स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन समारोह को लेकर फुल ड्रेस रिहर्सल, रांची डीसी और SSP हुए शामिल

0
ranchi dc

Ranchi : आज स्वतंत्रता दिवस पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित झंडोत्तोलन समारोह को लेकर फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। प्रमंडलीय आयुक्त दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल अंजनी मिश्रा,डीसी राहुल कुमार सिन्हा , वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा की अगुवाई में फुल ड्रेस रिर्हसल किया गया। इस दौरान स्वतंत्रता दिवस को होने वाली गतिविधियों को दुहराया गया। प्रमंडलीय आयुक्त दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल अंजनी मिश्रा ने परेड की सलामी ली एवं वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा द्वारा सभी पार्टियों को परेड से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये एवं प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की ज्वायंट ब्रीफिंग भी हुई.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here