राष्ट्रीय सुब्रतो कप: कल झारखंड का मुकाबला बांग्लादेश से, सीएम ने फाइनल के लिए दी शुभकामनाएँ

0
jharkhand football

झारखण्ड : राष्ट्रीय सुब्रतो कप अंडर 17 बालिका वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता में कल दिनांक 13 अगस्त, 2024 को झारखंड का मुकाबला बांग्लादेश से होगा। सुब्रतो कप 2024 अंडर 17 बालिका वर्ग प्रतियोगिता में शुरू से ही झारखंड की बेटियों का दमदार प्रदर्शन देखने को मिला। टीम ने पिछले मैचों में दिल्ली को 7-0, गुजरात को 3-0, अरुणाचल प्रदेश को 13-0, त्रिपुरा को 2-0 और हरियाणा को 4-2 से हराकर अपनी मजबूत छाप छोड़ दी है।झारखंड की बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफइनल मुकाबले में हरियाणा को 4-2 से पराजित कर दिया है। आज के सेमीफइनल मैच में क्रांति उरांव, प्रतिभा भोक्ता, ललिता बोयपाई और संजना उरांव ने एक एक गोल कर झारखंड की टीम को जीत दिलाई। अब झारखंड का फाइनल मुक़ाबला बांग्लादेश से होगा। आज सीएम हेमंत सोरेन ने टीम के फाइनल में पहुँचने पर कहा ”शाबाश बच्चों।फाइनल के लिए मेरी शुभकामनाएँ।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here