सोना लूट की घटना की योजना बनाते दो अपराधी गिरफ्तार,कुख्यात सोना मोनू के गैंग में दोनों शामिल.

0
palamu police

लूट की योजना बना रहे दो अपराधियों को पलामू पुलिस ने किया गिरफ्तार.बताय जा रहा है की ये दोनों अपराधी सोना लूट कांड को अंजाम देते थे.इन दोनों के पास से पलामू पुलिस ने एक पिस्तौल, पांच गोलियां और एक बाइक बरामद की है. गिरफ्तार दोनों अपराधी जेजेएमपी का पूर्व एरिया कमांडर ललन भुइयां और वीरेंद्र भुइयां शामिल है.वही एरिया कमांडर ललन भुईयां के खिलाफ पलामू के पांकी, लातेहार, गढ़वा और अन्य कई जगह प्राथमिकी दर्ज हैं.पुलिस ने दोनों को गिरफतर कर ली है.ललन जेजेएमपी का पूर्व एरिया कमांडर रह चुका है जेल के बहार आने के बाद अब सोना लूट पाट को अंजाम देने का काम करते है.पुलिस ने दोनों को पलामू में लूट की घटना को अंजाम देने जा रहे थे उसी दौरान पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिए है.पलामू पुलिस ने बताया की कुछ दिन पहले ही गढ़वा में दोनों अपराधी ने स्वास्थ्यकर्मी को गोली मारकर उसकी बाइक लूट ली थी.और वह बाइक का इस्तेमाल गुमला में सोना लूटने में किया गया था.यह दोनों अपराधी कुख्यात सोना लुटेरा मोनू सोनी के साथ सोना लूट की घटना को अंजाम देते थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here