राजधानी रांची के रातू रोड में मुरगू नदी पर बना डायवर्सन दो दिन की भारी बारिश के कारन शुक्रवार को बह गया.वही शनिवार आज सुबह बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड में करोड़ों की लागत से बना बोकारो नदी पर पुल बह गया।तथा हादसे के समय पुल से गुजर रहा एक व्यक्ति भंवरीलाल प्रजापति नामक और एक स्थानीय व्यक्ति पानी की तेज धार में बह गया।वही रांची के रातू रोड इलाके में बारिश की वजह से एक दीवार गिरने से एक छात्र की मौत हो गई। वही रांची, धनबाद, जमशेदपुर, गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, हजारीबाग, रामगढ़, चतरा, कोडरमा और खूंटी में लगातर 2 दिन बारिस से सुबह से शहरों और सड़कों पर जलभराव से लोगों का चलना दुश्वार हो गया।वही कई के घरो में पानी घुस गया है,तो कई के घर टूट गए है जिसके कारन बहुत जारी जान -मान की नुकसान हुई है.वही बोकारो में पूल बहने से बोकारो होकर सभी जगह जाने वाले सभी रुट बंद कर दी गई है और रांची की पूल भी बहने से रांची लोहरदगा, पलामू, गढ़वा, लातेहार की ओर जाने वाले वाहनों का परिचालन बंद है.




